एक्जिमा की समस्या (चर्म रोग) को कंट्रोल कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे

एक्जिमा की समस्या (चर्म रोग) को कंट्रोल कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे

सेहतराग टीम

आज के समय स्किन से संबंधित कई तरह की सस्याएं हो रही हैं। लोग अलग-अलग तरह स्किन प्रॉब्लम से परेशान रहते हैं। ऐसे ही एक समस्या है एक्जिमा जो एक चर्म रोग है। शरीर में जिस जगह पर एक्जिमा होता है वहां पर बहुत ज्यादा खुजली होती है। ज्यादा खुजलाने पर उस जगह पर लालिमा भी हो जाती है। कई बार खून भी निकलने लगता है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाकर इसे काफी हद तक ठीक कर सकते हैं। जानें एक्जिमा होने पर आप कौन से घरेलू उपाय करके आराम पा सकते हैं। 

पढ़ें- चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने मे आज भी खास माने जाते हैं ये घरेलू उपाय

एलोवेरा भी कारगर

एक्जिमा की समस्या में आप एलेवोरा भी ट्राई कर सकते हैं। ये एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से युक्त है। इसके लिए बस आप एलोवेरा का जेल लें और इसे एक्जिमा वाली जगह पर लगाएं। करीब 2-3 घंटे इसे ऐसे ही रहने दें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

शहद भी असरदार

ये पढ़ने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन शहद भी एक्जिमा में राहत दिलाने में कारगर है। शहद में एंटी इंफ्लामेंटरी गुण होते हैं। इसे आप खुलजी वाली जगह पर लगाकर करीब आधे घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से एक्जिमा वाली जगह को धो लें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

हल्दी भी करेगी फायदा

हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हल्दी में दूध या फिर गुलाब जल मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

नारियल का तेल

अगर आप एक्जिमा से परेशान हैं तो इस समस्या में आपको नारियल का तेल आराम दे सकता है। इसके लिए बस आप एक्जिमा वाले स्थान पर नारियल का तेल लगाएं। इससे आपको खुजली में राहत मिलेगी  और जिस जगह पर एक्जिमा है  उसकी लालिमा भी कम होगी। इसके अलावा आप नारियल के तेल में कपूर को मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे भी आपको राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें-

स्किन और बालों के लिए लाभकारी है केले का फूल, जानिए अन्य औषधीय गुण

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।